Please wait

कमजोर हुआ निम्नदाब, दक्षिण बंगाल में उमस भरी गर्मी की वापसी

कमजोर हुआ निम्नदाब, दक्षिण बंगाल में उमस भरी गर्मी की वापसी

31 May 2025

कमजोर हुआ निम्नदाब, दक्षिण बंगाल में उमस भरी गर्मी की वापसी

दो दिन पहले जिस निम्न दाब के कारण बंगाल में भारी बारिश की आशंका मडरा रही थी वह अपना बल खो चुका है। हालांकि भारी बारिश ना सही लेकिन हल्की-फुल्की बारिश जारी रह सकती है। इसके साथ ही दक्षिण बंगाल में बढ़ती उमस और गर्मी आम जन की परेशानी को और भी ज्यादा बढ़ा सकती है।

अलीपुर मौसम विभाग की ओर से शनिवार को जारी बयान के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना रहा गहरा निम्न दाब बांग्लादेश में प्रवेश करने के बाद कमजोर होकर केवल एक स्पष्ट निम्न दाब में बदल गया है। फिलहाल यह उत्तर बांग्लादेश और मेघालय के आसपास सक्रिय है और धीरे-धीरे पूर्व और उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इसका असर केवल उत्तर बंगाल तक सीमित रहेगा, दक्षिण बंगाल में कोई विशेष प्रभाव नहीं दिखाई देगा। दक्षिण बंगाल में तापमान में वृद्धि और उमस जनित गर्मी लौटने की संभावना है । अगले तीन से चार दिनों में तापमान में लगभग चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान बढ़ सकते हैं। वातावरण में नमी की मात्रा अधिक रहने के कारण घुटन और असहजता महसूस की जा सकती है जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो सकता है।

दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर बंगाल में दस्तक दे चुका है, लेकिन दक्षिण बंगाल में इसके आगमन की सटीक जानकारी या तारीख का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है। सामान्य तौर पर मानसून 10 जून तक दक्षिण बंगाल पहुंच जाता है। इस बार केरल में मानसून पहले ही आ गया है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बंगाल में भी मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है।

शनिवार को आसमान आंशिक रूप से मेघाच्छादित रहेगा। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।दक्षिण बंगाल में फिलहाल भारी बारिश की संभावना नहीं है लेकिन उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। वही उत्तर बंगाल में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कमजोर हुआ निम्नदाब, दक्षिण बंगाल में उमस भरी गर्मी की वापसी
कमजोर हुआ निम्नदाब, दक्षिण बंगाल में उमस भरी गर्मी की वापसी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News